फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को वैचारिक योद्धा बनाकर विस क्षेत्रों में उतारेगी भाजपा : रोहित मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजयुमो युवाओं को वैचारिक योद्धा के रूप में तैयार कर विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगा। युवा विपक्ष के कथित भ्रमजाल में आने के बजाय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ खड़े हैं। यह बात सोमवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने केशवनगर स्थित भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने के नाम पर अराजकता फैलाने और युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। लोकतंत्र की दुहाई देने वालों को अपने राजनीतिक इतिहास का भी जवाब देना चाहिए। बैठक में क्षेत्र के सभी 17 जिलों से वर्ष 2010 से वर्तमान तक युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों पर रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांसद मेघा कुलकर्णी ने कहा कि युवा शक्ति ही मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेगी। इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित और शिवांग मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी व अरविंद राज त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं, कानपुर ग्रामीण की तीनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उपाध्यक्ष ऋषभ बाजपेई ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक के बाद रोहित मिश्रा राम मंदिर कारसेवा में जान गंवाने वाले किदवई नगर निवासी सुरेंद्र नागर के घर पहुंचे। उन्होंने परिजन का हालचाल जाना और संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें