भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू जबरदस्ती देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए। अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाते तो जनसंघ का गठन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। भाजपा मिशन के लिए राजनीति करती है, पद के लिए नहीं। भाजपा किसी को लूटने और गुमराह करने नहीं आई है।
विज्ञापन
2 of 6
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं से संवाद में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगते हुए तंज भी कसा। कहा कि गरियाने के लिए तो राहुल हैं ही। शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर गोष्ठी और संवाद में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आर्य कन्या इंटर कालेज परिसर में हुए कार्यक्रम में आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के गठन की जरूरत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 6
स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के यहां भोजन भी किया
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भतीजी को स्कूटी नहीं दिलवा पाए, लेकिन हर जरूरतमंद परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़कर पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की। बेटियों के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है। इसलिए सीएए पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बेटियों का आशीर्वाद चाहिए। प्रतिनिधि के रूप में आशीर्वाद मांगने आए हैं।
4 of 6
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को सुनने के लिए एकत्र भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निशाने पर यूं तो सभी विपक्षी दल रहे, लेकिन सबसे ज्यादा तंज उन्होंने सपा और कांग्रेस पर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि एयर स्ट्राइक मोदी नहीं करेंगे तो क्या आजम खां करेंगे। लखनऊ रोड पर भाजपा कार्यालय के निकट सियाराम कालोनी परिसर में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते।
विज्ञापन
5 of 6
बूथ अध्यक्ष के यहां भोजन करते स्वतंत्र देव
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि जहां शांति है वहां उन्नति है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम कमजोर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शांति दूत और गृह मंत्री अमित शाह को लौह पुरुष बताया। कहा कि 370, 35 ए और नागरिकता संशोधन कानून पर बड़े और कड़े निर्णय लिए गए। सीएए सेे 70 वर्ष से हकों से वंचित लोगों को उनके अधिकार देने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सीएए पर सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे दल शांति नहीं चाहते। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवाद एक खानदान में सिमटा हुआ है। लेकिन भाजपा में कार्यकर्ता कुछ भी बन सकता है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गंगा में कानपुर में गिर रहे टेनरियों के नाले सख्ती से बंद करा दिए गए और अब गंगा अविरल और निर्मल है। उन्होंने कहा कि 2024 तक सबके घर में पानी पहुुंचाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं से सीएए के समर्थन में नारे लगवाए।