फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम माथुर बोले, 'यूपी में अगली सरकार भाजपा की'

Fri, 21 Oct 2016 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
आगामी 24 अक्तूबर को महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा महोबा में लगने लगा है। इसका जायजा लेने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर निकल पड़े हैं। शुक्रवार को वे हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर पहुंचे। उन्होंने कहा वह निगेटिव बात कहने नहीं आए। बल्कि इतना जरुर कहेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


भरुआसुमेरपुर कस्बे में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का महोबा जाते हुए जोरदार स्वागत किया गया। हाइवे से निकलते समय मुख्यालय के यमुना नदी पुल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।  इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सभी पार्टियों के विधायकों व कार्यकर्ताओं को आभास हो चुका है कि प्रदेश में अब भाजपा की सरकार बनना पक्की है।    जिसके चलते गैर दलों से लोग पार्टी में आ रहे हैं। कहा कि वह किसी दल की निगेटिव बात कहने नहीं आए हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, सरस्वतीशरण द्विवेदी, कुलदीप निषाद, बृजकिशोर गुप्ता, बाबूरामप्रकाश त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, शुभम पाठक, अशोक गुरू, अशोक तिवारी, संजय गुप्ता, राजबहादुर, नीलम बाजपेई, नीलम भारती आदि मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का महोबा जाते हुए जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
  कस्बे के पशु बाजार के निकट पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल अपने सैकड़ों समर्थको के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सौरभ सिंह, डा.अशोक पांडेय, जितेंद्र तोमर, जयवीर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष मुनीर खान आदि मौजूद रहे। वहीं बस स्टैंड पर शिवप्रकाश सिंह सेंगर व भाजपाइयों ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत कर विदा किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर, संतराम गुप्ता, अर्जुन सिंह, अरिमर्दन सिंह, पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें