सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है बैंक मैनेजर
परिसर में जहर खाने के बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार को मामला बताते हुए पूरे परिवार के साथ जान देने की बात कही। शिकायतकर्ता के जहर खाने और हालत बिगड़ने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम भी अस्पताल पहुंच गए और शिकायतकर्ता का हालचाल जानते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक मैनेजर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है।
मामले की जांच कराई जाएगी
डीएम से शिकायत करने पर उसे डांट-डपट कर भगा दिया गया था, जिससे उसने जान देने का प्रयास किया। उधर, एसडीएम का कहना है कि शिकायतकर्ता ने जहर खाने की बात बताई थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत ठीक है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, इंडियन बैंक शाखा श्रीनगर के प्रबंधक दिवाकर शिवहरे का कहना है कि सुविधा शुल्क मांगने के आरोप बेबुनियाद है।
दस दिन पहले शिकायतकर्ता कलेक्ट्रेट आया था। अतिरिक्त एसडीएम राजकुमार को शिकायती पत्र दिया था। इस पर एलडीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी। सिविल स्कोर खराब होने के चलते ऋण स्वीकृत न होने की जानकारी दी गई। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। -मृदुल चौधरी, डीएम