फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद ने गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस को सुनाई खरी खोटी, जातिवाद फैलाने का आरोप

Sat, 04 Nov 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबाहु
विज्ञापन
चित्रकूट में 9 नवंबर को विधान सभा की एक सीट पर होने वाले उप-चुनाव से पहले ही सियासी पारा गरम होता दिख रहा है। वार- पलवार की राजनीति शुरू हो गई है। आज एक ओर जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी पर जमकर चुनावी तीर चलाए, वहीं बीजेपी के सांसद  डॉ. विनय सहस्त्रबाहु ने अपने चुनावी तरकश से कांग्रेस पर तीर चलाए।
विज्ञापन



खोही(चित्रकूट)।  चित्रकूट(मप्र) विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबाहु ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि चित्रकूट मप्र क्षेत्र को सरकार ने दस्यु विहीन कर दिया है। कांग्रेस के शासन काल में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गुजरात में जातिवाद व वर्गवाद फैला कर चुनाव जीतना चाहती है। वहां की जनता विकास वाद को लेकर वोट देगी। 


चित्रकूट के प्रमोदवन बस स्टैंड के पास मंदाकिनी रिसोर्ट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार चित्रकूट विधान सभा में भाजपा नया इतिहास रचेगी। इस क्षेत्र के गांव का विकास भाजपा की सरकार ने किया है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा, कामता प्रसाद तिवारी, श्याम लाल गुप्ता, रितेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें