फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी जाकर भाजपा पर गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, CM पर लगाए ये आरोप

Sat, 04 Nov 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होने बीजेपी सरकार पर कई आरोप भी लगाए। जिले में 9 नवंबर को विधान सभा की एक सीट पर उप चुनाव होना है।
विज्ञापन


खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे मप्र स्थित चित्रकूट विधान सभा का उप चुनाव 9 नवंबर को होगा। जिसके लिए पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने कई बार मप्र की भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाकर कहा कि धर्मनगरी में भी आकर मुख्यमंत्री झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आने वाला समय फिर कांग्रेस का होगा। 


प्रमोदवन के पास दास हनुमान मंदिर के सामने शुक्रवार को जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। जनता सब जानती है पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस का ही प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व. प्रेम सिंह ने क्षेत्र के लिए बहुत काम किए हैं। पार्टी उनकी सादगी व सिद्धांतों पर ही चलकर क्षेत्र में विकास के काम कराएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह उर्जा मंत्री थे तो चित्रकूट क्षेत्र के गांव- गांव बिजली पहुंचाने के लिए खम्भे लगवाए। भाजपा की सरकार आने पर बिजली नहीं सप्लाई की जा रही । इस मौके पर मप्र विधान सभा नेता प्रतिपक्ष/विधायक डा. राजेंद्र प्रसाद, अजय सिंह उर्फराहुल भैया, मनीष पटेल, राजापटेरिया व प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें