फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा को हत्या के प्रयास में दस साल की कैद

Wed, 03 Jul 2019 03:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा को हत्या के प्रयास के मुकदमे में मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश ने 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में भी एक साल की सजा हुई है। दोनों सजाएं साथ चलेंगी।

विज्ञापन


वर्ष 2000 के जून में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान किशोरी के चाचा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर विधायक के छोटे भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह पर जानलेवा हमला किया था। जयदीप सिंह ने किशोरी के पिता व दोनों चाचा के खिलाफ माखी थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

भाजपा विधायक के छोटे भाई पर वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान किया था हमला

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
मुकदमे की सुनवाई के बाद 4 अक्तूबर 2004 को फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने न्यायालय में उपस्थित किशोरी के पिता (अब मृतक) और छोटे चाचा (अब मृतक) को दोषमुक्त कर दिया था। जबकि तीसरा आरोपी (किशोरी का चाचा) फरार था। नवंबर 2018 को न्यायालय ने इसी मुकदमे में चाचा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

माखी थाना पुलिस ने 14 साल से न्यायालय से फरार किशोरी के चाचा को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस चाचा को रायबरेली जेल से लेकर उन्नाव न्यायालय पहुंची। फास्ट  ट्रैक कोर्ट प्रथम में पेश किया। न्यायाधीश प्रहलाद टंडन ने दोनों पक्षों की बहस में अभियोजन की ओर से एडीजीसी रामजीवन यादव, अवधेश सिंह, राजेश त्रिपाठी व हरीश अवस्थी वहीं बचाव पक्ष से अजेंद्र अवस्थी, अशोक द्विवेदी व महेंद्र सिंह की बहस सुनी।

न्यायाधीश ने किशोरी के चाचा पर हत्या के प्रयास का दोष साबित होने पर 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अर्थदंड न जमा करने पर छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं विधायक के भाई को जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में भी एक साल की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ चलेंगी। न्यायाधीश ने मुकदमे के निर्णय की एक कॉपी दोषी को देने के आदेश दिए हैं। बचाव पक्ष के वकील अजेंद्र अवस्थी व महेंद्र सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को अभिलेखों से छेड़छाड़ मामले में सीजेएम कोर्ट में पेशी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें