उन्नाव के अचलंगज में एनजीटी के आदेश पर बंद चल रहे सीईटीपी प्लांट बंथर का मंगलवार को सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक चली जांच में अपग्रेडेशन के साथ ही नई मशीनों की जानकारी ली गई।
अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के बाद सीपीसीबी के अधिकारी दोबारा सीईटीपी का निरीक्षण करेंगे। प्रदूषण फैलाने पर एनजीटी ने सीईटीपी बंथर व दही चौकी से उत्प्रवाह बंद करा दिया है। जिससे सीईटीपी से जुड़ी 41 टेनरियां भी बंद हो गई हैं।