फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता कांड, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

Mon, 29 Jul 2019 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रायबरेली में दुष्कर्म पीड़िता की कार में ट्रक ने मारी टक्कर तो परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली में हुई घटना के बाद राजनीतिक दलों ने फिर से सरकार को घेरा है। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, सपा व बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य दलों ने कई चक्रों में ट्वीट कर विधायक पर बरती गई नरमी पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। 
विज्ञापन


किसने क्या किया ट्वीट
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने ट्वीट के जरिए सरकार को घेरते हुए लिखा कि भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज होने और उन्हें जेल भेजे जाने के बाद भी पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं किया गया। 


 
विज्ञापन

सपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट में लिखा है दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का प्रयास प्रतीत होने वाली तथाकथित दुर्घटना से देश प्रदेश की हर महिला गहरे आघात में है। महिलाओं में इस घटना को लेकर आक्रोश है। यह बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। 



बसपा सुप्रीमों मायवती ने ट्वीट किया है कि दुष्कर्म पीड़िता के कार की रायबरेली में रविवार को ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है। जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई, वह स्वयं व उसके वकील गंभीर रूप से घायल है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले का संज्ञान लेेकर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। 

मनीष नाम के युवक ने ट्वीट किया कि हादसे में साजिश की बू आ रही है। सरकार को चाहिए कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कराए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें