फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा नेता का वीडियो वायरल…चल रहीं कई तरह की चर्चाएं, पक्ष के लोग बोले- बेवजह दे रहे हैं तूल

Sat, 15 Feb 2025 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराम सिंह के पक्ष के लोगों को कहना है कि लोग बेवजह इसे तूल दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष किसी दूसरे कार्यक्रम में थे, कुछ जानने वालों ने उन्हें इस पार्टी में बुला लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शुक्रवार को दक्षिण क्षेत्र में एक होटल में जन्मदिन पार्टी का वायरल वीडियो दिन भर चर्चा में रहा। दरअसल, इस वीडियो में भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे राजबल्लभ और भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नारायण भदौरिया (जो अब भाजपा में नहीं हैं) के साथ भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष वहां किसी अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे।

विज्ञापन

वहीं पास में ही जन्मदिन का यह कार्यक्रम चल रहा था, तभी उन लोगों ने उन्हें भी बुला लिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। इस मामले में शिवराम सिंह के पक्ष के लोगों को कहना है कि लोग बेवजह इसे तूल दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष किसी दूसरे कार्यक्रम में थे, कुछ जानने वालों ने उन्हें इस पार्टी में बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें