फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते कांधी चौकी इंचार्ज रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना के कांधी चौकी इंचार्ज को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज मारपीट के मामले की विवेचना कर रहे थे। उसने आरोपी से घर में घुसकर मारपीट की धारा हटाने के एवज में आठ हजार रुपये मांगे। इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन सेल में कर दी गई। मंगलवार को कानपुर से आई टीम ने चौकी में रुपये लेते चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में चौकी इंचार्ज पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


अगवासी गांव निवासी अमृत सिंह ने एक जून को एंटी करप्शन इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी से शिकायत कर बताया था कि उनके विरुद्ध गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी विवेचना कांधी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह कर रहे हैं। जितेंद्र गणेशपुर किशनी मैनपुरी का रहने वाला है। उन्होंने आरोपी को बुला घर में घुसकर मारपीट की धारा 452 को हटाने के लिए दस हजार रुपये मांगे। इसके बाद 8 हजार रुपये में बात पक्की हो गई।

इधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद चौकी इंचार्ज को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। डीएम दफ्तर से दो सरकारी गवाह लिए गए। मंगलवार को प्लानिंग के तहत टीम कांधी चौकी के आसपास पहुंच गई। वहीं शिकायतकर्ता अमृत सिंह ने चौकी के बरामदे में बैठे चौकी इंचार्ज को जैसे ही रुपये दिए, टीम ने तत्काल पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज को अकबरपुर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन



वहां इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी ने दरोगा पर भ्रष्टाचार अधिनियम के रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज के पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी राधेश्याम कोतवाली पहुंच कर आरोपी चौकी इंचार्ज से जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने टीम पर जबरन रुपये जेब में डालकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की तहरीर पर चौकी इंचार्ज पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

रिश्वत लेते कांधी चौकी इंचार्ज गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें