फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एफआईआर दर्ज होते ही भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला का गनर छिना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव इलाके की एक महिला को घर में घुसकर गाली देने और रंगदारी मांगने के आरोपी भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला उर्फ बमबम का गनर सोमवार को छिन गया। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने भाजपा नेता का गनर हटाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन



इंदिरा गांधी मलिन बस्ती में रहने वाली शकुंतला दीक्षित ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा कि उनके मकान के अगल-बगल और बिजली के किराए के नाम पर अधिवक्ता व भाजपा नेता वसूली करते हैं।

दो माह पहले केस्को का छापा पड़ने पर पता चला कि बिजली का कनेक्शन ही अवैध है। इस कारण उन लोगों ने भुगतान करना बंद कर दिया। शनिवार दोपहर 12:30 बजे बमबम अपने गनर और 7 से 8 लोगों के साथ घर पहुंचे और गालियां देते हुए मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकादेव पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें