हरदोई जिले के सदर सांसद अंशुल वर्मा ने पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल पर अनुसूचित जाति सम्मेलन में लंच पैकेटों के जरिये शराब बांटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वर्मा ने कहा है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह पासी समाज के हित में सड़क पर उतरेंगे।
सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि रविवार को अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन श्रवण देवी मंदिर परिसर में किया गया था। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की ओर से आयोजित सम्मेलन के दौरान मौजूद क्षेत्रवासियों और बच्चों के मध्य लंच पैकेटों में शराब की शीशी का वितरण किया गया।