यूपी के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में लखनऊ में तैनात जलनिगम कर्मी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से सुबह साथ जाने की जिद पर कहासुनी हुई थी। कोतवाली विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
आदर्श नगर मोहल्ला निवासी रामखेलावन प्लंबर हैं। बड़ा बेटा रितेश राज (32) जलनिगम लखनऊ में नौकरी करता था। इन दिनों उनकी तैनाती अंबेडकर पार्क लखनऊ में थी। रितेश की करीब एक साल पहले थरियांव थाने का सहिमापुर गांव की रहने वाले सुमन से शादी हुई थी। वह शनिवार को घर आता था और सोमवार सुबह ड्यूटी पर चला जाता था। सुबह जब जाने लगा तो इस बार पत्नी ने साथ चलने की जिद की। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।