फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो अपने पिता का न हुआ वह जनता का क्या होगा

Sat, 04 Feb 2017 02:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य,  मनोज कुशवाहा
विज्ञापन
भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस एक ही थाली के बैगन हैं। इन पाटिर्यों के नेता जनता को बेवकूफ बनाते हैं और अपना उल्लू सीधा करने के लिए खोखले वादे करते हैं। शुक्रवार को मनोज ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो कैराना मामले की जांच कराई जाएगी। सपा सरकार में सिर्फ गुंडा माफियाओं का भला हुआ है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मनोज ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में विकासदर 5.6 फीसदी से मात्र 3.6 फीसदी रह गई। अखिलेश द्वारा कांग्रेस से हाथ मिलाने से मुलायम सिंह को काफी वेदना है। मुलायम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहे। जो अपने पिता का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें