अखिलेश यादव शनिवार को औरैया की तीनों विधान सभाओं में जनसभा करेंगे
राहुल गांधी के बिना अखिलेश यादव शनिवार को औरैया की तीनों विधान सभाओं में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियां देरशाम तक चलीं। डीएम व एसपी ने मौके पर जाकर जनसभा स्थल का जायजा लिया।
चार फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11:30 बजे हेलीकाप्टर से तहसील भवन बिधूना के मैदान में पहुंचेंगे। यहां जनसभा के बाद वह 12:25 बजे फफूंद पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग ढाई बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति के मैदान में जनसभा करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार देरशाम तक तैयारियां चलीं। दोपहर में कोतवाली, पुलिस लाइन, इटावा से आये सिपाहियों और पैरामिलेट्र्ी फोर्स के जवानों की जनसभा स्थल पर ड्यूटी ड्यूटी लगाई गई। जनसभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करने डीएम के बालाजी व एसपी राम किशोर भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने कहा कि वाहनों को जनसभा स्थल से दूर रखा जाये। डीएम ने हैलीपेड से मंच तक आने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा फफूंद व बिधूना में भी निरीक्षण किया। देरशाम जिले में आये डीआईजी एन चौधरी ने भी मंडी स्थल पर जाकर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।