फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने राकेश सचान को दिया भोगनीपुर से टिकट, कांग्रेस छोड़कर गुरुवार को पार्टी में हुए थे शामिल

विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राकेश सचान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सपा से होकर कांग्रेस और फिर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व सांसद राकेश सचान को भाजपा ने भोगनीपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। यहां से विधायक विनोद कटियार का टिकट कट गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को ही राकेश सचान भाजपा में शामिल हुए हैं। राकेश सचान घाटमपुर विधानसभा सीट से 1993 व 2002 में सपा के टिकट पर दो बार विधायक और फतेहपुर से एक बार सांसद रहे हैं।
पिछड़ी जातियों में उनकी अच्छी पकड़ के चलते सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खास रहे हैं। 2009 में फतेहपुर से सांसद होने के बाद पार्टी के लिए काम करते रहे। 2019 में लोकसभा के चुनाव में जब उन्हें समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस में आ गए।
विज्ञापन

कांग्रेस ने उन्हें फतेहपुर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया लेकिन जीत नहीं सके। उनके भाजपा में जाने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। शुक्रवार को भाजपा ने उनका टिकट फाइनल कर दिया। राकेश सचान पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
भोगनीपुर में कुर्मी वोट अधिक है और यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। यहां से विधायक रहे विनोद कटियार टिकट के लिए दावेदार थे, लेकिन पूर्व में कराए गए सर्वे के बाद यहां से परिवर्तन के संकेत मिल रहे थे। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर सीट से टिकट दिया है।
टिकट बटवारे से नाराज भाजपाइयों ने की नारेबाजी
कानपुर देहात। कांग्रेस से आए राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट मिलने पर भाजपा के एक धड़े में नाराजगी है। शुक्रवार दोपहर भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार के समर्थकों ने माती स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को घेर लिया।
यहां मौजूद मंडल अध्यक्षों व एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलबदलू को टिकट दिया गया है। इससे पार्टी को नुकसान होगा। राकेश को दिए गए टिकट में बदलाव किया जाए। इस दौरान नारेबाजी भी हुई।
हालांकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के समझाने पर सभी शांत हुए। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि भोगनीपुर सीट पर टिकट को लेकर पार्टी संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने हल्ला किया था। जिन्हें समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें