फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री का यहां हुआ ‘सार्वजनिक अपमान’

Thu, 20 Apr 2017 01:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी
भारतीय जनता पार्टी में फूट का तगड़ा खामियाजा योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को झेलना पड़ा। कानपुर के बिल्हौर में रेशम फार्म का निरीक्षण करने आए कैबिनेट मंत्री के काफिले के सामने खड़े होकर भाजपा समर्थकों ने अपनी ही पार्टी के मंत्री का ‘सार्वजनिक अपमान’ कर दिया। मंत्री को देखते ही 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हो-हल्ला किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी
शुक्रवार को बिल्हौर विधानसभा में कैबिने मंत्री सत्यदेव पचौरी रेशम फार्म का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान तीन गुटों में बंटी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक गुट ने स्वागत के बहाने आगे बढ़ते हुए मंत्री सत्यदेव पचौरी के सामने ही अपनी आवाज बुलंद करते हुए ‘मुर्दाबाद’ और ‘मंत्री तुम वापस जाओ लखनऊ पहुंच अपनी कुर्सी बचाओ’ के नारे लगाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी
कार्यकर्ताओं का विरोध होता देख गाड़ी से उतरे मंत्री ने पार्टीजनों से चर्चा करनी चाही, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुने। पार्टी के जेपी कटियार, इंदू शुक्ला, जयप्रकाश कुशवाहा, स्वप्रेश तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद भी कैबिनेट मंत्री विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी का खुला विरोध करने वाले और समर्थकों को धमकाने वाले तथाकथित लोगों के साथ चले गए और उनसे स्वागत कराया।

4 of 5
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी
इसके बाद दूर-दराज गांवों से आए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और सर्मथकों में रोष फैल गया। देखते ही देखते सभी ने कैबिनेट मंत्री और पक्षपात कर रहे कई स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों का खुला विरोध करना शुरू कर दिया। उत्तेजित समर्थकों ने सीधे-सीधे मंत्री की गाड़ी के सामने आकर मुर्दाबाद और मंत्री वापस जाओं की नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
समर्थकों के द्वारा मंत्री का विरोध करने के मामले में कानुपर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशरण कटियार ने बताया कि भूलवश कैबिनेट मंत्री का काफिला मुख्य कार्यक्रम स्थल से आगे चला गया था। भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता नाखुश हैं उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें