तभी पीछे से कृष्णा नगर वार्ड के भाजपा पार्षद गोपाल गुप्ता का भतीजा तिलक गुप्ता बाइक से आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे रिक्शे से खींचकर बाइक में बैठाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने विरोध भी किया, तो वह धमकाने हुए भाग निकला।
पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती सुनाई। छात्रा के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित पिता ने बताया कि वह 6 -7 माह से बेटी को परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत उसके पिता से की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। घटना से दहशत में छात्रा पढ़ाई छोड़ने की बात कह रही है।
वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपी के रसूखदार और दबंग और राजनीतिक पकड़ के कारण भय में है। पिता ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री के शिकायत और आत्मदाह की बात कह रहे हैं। चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने के लिए दबिश दी जा रही है।