राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वार्ड 17 (नारामऊ) में बसपा प्रत्याशी रामादेवी ने 2278 वोटों के साथ जीत दर्ज कराई है। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी संगीता गुप्ता को 1680 और तीसरे पायदान पर रही भाजपा प्रत्याशी रश्मि कनौजिया को 1646 वोट मिले हैं।
कानपुर के कल्याणपुर के दयानंद विहार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का निवास है। इस वार्ड में कल्याणपुर के शहरी क्षेत्र के साथ ही बिठूर से जुड़ा काफी बड़ा ग्रामीण हिस्सा भी है।
वार्ड में राष्ट्रपति का निवास स्थान होने के चलते भाजपा से टिकट मांगने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी थी। भाजपा पदाधिकारियों ने काफी मंथन के बाद दलित प्रत्याशी रश्मि कनौजिया पर दांव खेला लेकिन व हार गईं। बसपा प्रत्याशी 65 वर्षीय रामादेवी पटेल ने जबरदस्त जीत हासिल की है।