फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः भाजपा-सपा समर्थक भिड़े, मारपीट-फायरिंग में कई घायल

Sun, 26 Nov 2017 08:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
फर्जी मतदान की खबर पर सपाइयों ने बोला बूथ पर धावा
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जहां जिले में झमाझम वोट बरसे, वहीं फर्जी वोटिंग व नाम कटने को लेकर हिंसक घटनाएं भी हुईं। फर्रुखाबाद शहर के एनएकेपी डिग्री कालेज बूथ फर्जी मतदान को लेकर सपा प्रत्याशी के करीब 50 समर्थकों ने बूथ पर धावा बोल दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों से भिड़ गए।
विज्ञापन

2 of 6
गोली लगने से भाजपा समर्थक घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती
भाजपाइयों के साथ भी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सपाइयों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक भाजपा समर्थक घायल हो गया। घायल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भाजपाइयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
फर्जी मतदान की खबर पर सपाइयों ने बोला बूथ पर धावा
सदर नगर पालिका के वार्ड नंबर 33 स्थित एनएकेपी डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया था। यह बूथ संवेदनशील की श्रेणी में दर्ज था। बूथ पर सुबह से ही सपा और भाजपा समर्थकों में तनातनी चल रही थी। शाम करीब सवा चार बजे अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह के करीब 50 समर्थक बूथ पर पहुंच गए।
 

4 of 6
मौके पर पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत
इन लोगों का आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल के समर्थक फर्जी मतदान करवा रहे हैं। इन लोगों ने बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। रोकने पर सपा समर्थक जवानों से भिड़ गए। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोग भाजपाइयों के लिए गालीगलौज करने लगे। भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और खुद भी गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस अधीक्षक का पुतला जलाते आक्रोशित कार्यकर्ता
देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। मोहल्ला मनिहारी नुक्कड़ निवासी भाजपा समर्थक सचिन मिश्रा के हाथ में गोली जा लगी। करीब सात राउंड फायरिंग होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एडीएम आरबी सोनकर, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम सदर अजीत सिंह और सीओ सिटी शरद चंद्र वर्मा पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संघर्ष के दौरान मौके पर मौजूद भारी फोर्स
इसके पहले उपद्रवी भाग गए थे। भाजपाई घायल को पास स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल ले गए। यहां से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई लोहिया अस्पताल पहुंचे। देर रात लोहिया अस्पताल में हंगामा चलता रहा। एसपी मृगेंद्र सिंह का कहना था कि जांच की जा रही है। घायल की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें