फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हवा में घुल रहा है जहर, बचने के लिए करें ये उपाय

Sun, 26 Nov 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
अपने दस साल के बेटे के साथ अाप बाइक से उसे स्कूल छाेड़ने जा रहे हैं। अाचानक से अाप के बेटे काे सांस लेने में तकलीफ हाेने लगती है कुछ देर बाद अाप भी ठीक से सांस नहीं ले पाते हैं। इस समय कुछ एेसी ही ‌स्थिति कानपुर शहर की है। ये हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक रिपोर्ट का।    
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति द‌िन पर द‌िन खराब होती जा रही है। शनिवार सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 और रात 9 बजे 426 तक पहुंच गया। 50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक ही स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है। 



 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार वातावरण में हवा के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स, एक्यूआई ) की सामान्य स्थिति 0 से 50 होती है। इसके बाद जैसे-जैसे एक्यूआई नंबर बढ़ता जाता है स्थिति उतनी ही खराब हाेती जाती है।



 

4 of 7
डेमो पिक
150 से 200 एक्यूआई तक यह उन लोगों को जल्दी नुकसान पहुंचाती है। जो कमजोर होते हैं। जिनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। 200 के ऊपर जाने पर यह हर किसी के लिए चेतावनी (एलार्मिंग कंडीशन) होती है।



 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
ऐसी स्थिति में सभी को बचने की सलाह दी जाती है। इससे ऊपर की स्थिति में यदि कोई भी खुली हवा में लगातार दो घंटे भी रहता है तो उसे सांस की दिक्कत होने लगती है। छींक आने लगती है, जुकाम और सीने में दर्द महसूस होने लगता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है, मास्क लगाया जाए।



 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर यह चेतावनी डाल रखी है कि यदि किसी भी शहर के हवा की एक्यूआई 50 से ऊपर जाने लगे तो अपनी सेहत को लेकर सावधान होने की जरूरत है। प्रदूषित हवा शरीर अंदर न जाने पाए इसके लिए जरूरी है कि मुंह, कान और नाक ढंक कर रखा जाए।

इस तरह रही हवा में प्रदूषण की स्थिति     
सुबह सात बजे---401 
दोपहर 11 बजे......272
दिन में  3 बजे......178
शाम को 5 बजे...195
शाम 6 बजे........185
शाम 7 बजे........199
शाम 8 बजे........380
रात 9 बजे ........426



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
बच्चों और बुजुर्गों या फिर शरीर से कमजोर लोगों का सिर ढक कर रखा जाए। विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि अभी इस तरह की स्थिति बनी रहेगी। कूड़ा न जले और धूल कम उड़े यही बचाव का एक मात्र तरीका है।

  सुबह और शाम की हवा में मिले यह हानिकारक तत्व
नाइट्रोजन आक्साइड (एनओ-2) की मात्रा 97 पीएम 2.5
कार्बन मोनो आक्साइड (सीओ) की मात्रा 191 पीएम 2.5
सल्फर डाई आक्साइड (एसओ 2) की मात्रा 7 पीएम 2.5
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें