फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैंक मैनेजर के घर बेटी की जन्मदिन पार्टी, मां के घर में हो गई 25 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रतनलालनगर में शनिवार रात बैंक मैनेजर घर में बेटी का जन्मदिन मनाते रहे आर थोड़ी दूर में स्थित उनकी मां के घर से नकदी, जेवर सहित 25 लाख की चोरी हो गई। करीब साढ़े चार घंटे बाद परिजन लौटे तो उन्हें देखकर चोर भाग निकले। पीड़ित बैंक मैनेजर ने गोविंदनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रतनलालनगर एमआईजी निवासी इंद्रप्रीत चावला सिविल लाइंस स्थित इंडसइंड बैंक में मैनेजर हैं। उनके दो मकान हैं। गुरुद्वारे के पास बने फ्लैट में वह पत्नी डॉली और बेटी अहाना के साथ रहते हैं जबकि पेट्रोल पंप के पीछे गली में उनकी बहन नैना, मां अमरप्रीत और मामा दलजीत सिंह रहते हैं। इंद्रप्रीत ने बताया कि शनिवार को बेटी अहाना का जन्मदिन था। इसलिए मां, बहन और मामा रात करीब रात 9:50 बजे उनके फ्लैट आ गए थे। देर रात करीब 1:23 बजे मामा घर लौटे तो अंदर कुछ आहट सुनाई दी। वह अंदर पहुंचे तो दो युवक छत की ओर भाग निकले। वह पीछा करते हुए छत पर गए तो दोनों पड़ोसी के घर से होते हुए भाग निकले।
सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो चोर लगभग पांच फीट ऊंची बाउंड्री में लगी नुकीली रेलिंग फांदकर अंदर घुसते दिखाई दिए हैं। परिवार के मुताबिक शातिर 40 हजार नकद, करीब 25 लाख रुपये के सोने के गहने और जरूरी सामान ले गए हैं। इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें