फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिखावे के बजाय बच्चों को दे अच्छी शिक्षा

Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय- सुषमा स्वरुप स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल अशोह में वार्षिक अलंकरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की बात रखी गई।
विज्ञापन


एसडीएम राजापुर फूलचंद्र यादव ने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देना होना चाहिए। न कि बच्चों को प्रताड़ित करना चाहिए। हो सके तो गरीब बच्चों को मुफ्त में भी शिक्षा दें। डीआईओएस रविशंकर ने कहा कि स्कूल में बच्चों को दिखावा, पहनावा पर अधिक खर्च नहीं कराना चाहिए। उसी खर्च से अच्छी पढ़ाई भी कराई जा सकती है। एआरटीओ राम प्रकाश सिंह, पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी ने भी बच्चों को शिक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर राजापुर थाना प्रभारी पंकज तिवारी, प्रबंधक अजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य अपर्णा पांडेय, स्कूल समन्वयक केशव शिवहरे अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें