फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: कानपुर के 65 पोल्ट्री फार्म से 90 मुर्गे-मुर्गियों के लिए गए सैंपल

Sat, 17 May 2025 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के 65 पोल्ट्री फार्म से 90 मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लिए गए। बरेली की लैब में पोल्ट्री से लिए गए रैंडम सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म पहुंचे डॉक्टर, किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को 65 पोल्ट्री फार्म से 90 मुर्गे-मुर्गियों के रैंडम सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए बरेली की लैब में भेजा जाएगा। चिड़ियाघर के वन्यजीवों के नमूने रविवार को लिए जाएंगे। बरेली की रिपोर्ट में शेर को बर्ड फ्लू होने पुष्टि होते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थी। अब फाइनल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसे देखते हुए 11 नोडल अधिकारियों की निगरानी में टीमें गठित की गईं हैं। इन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र के करीब 65 पोल्ट्री फार्म से 90 पक्षियों के रैंडम सैंपल लिए। जिले में करीब एक हजार पोल्ट्री फार्म हैं। यहां से भी नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन


26 कर्मचारियों के खून के नमूने लिए
जू निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया कि चिड़ियाघर के कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए वन्यजीवों के साथ उनकी भी जांच कराई गई। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 कर्मचारियों के खून के नमूने लिए हैं। बाकी के 94 कर्मचारियों के रविवार को सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें