फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया दिवस पर मनाया नन्ही चिड़ियों का बर्थडे

Mon, 21 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर प्राणि उद्यान में विश्व गौरेया दिवस पर गौरेया संरक्षण का संदेश देते बच्चे। - फोटो : kanpur
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने के लिए पिछले दिनों चली मुहिम के बाद गौरैया दिवस (20 मई) पर इस नन्ही चिड़िया का बर्थ डे मनाया गया। जगह जगह गौरैया संरक्षण के जागरूकता कार्यक्रम हुए। इलाहाबाद बैंक ने भी इस मुहिम को अपनाया है। इसके लिए माल रोड स्थित मुख्य ब्रांच में कार्यशाला के दौरान बैंक के डीजीएम एके महापात्रा ने सभी ब्रांचोें को गौरैया संरक्षण की मुहिम चलाने को कहा है।
चिड़ियाघर में कई स्कूलों के बच्चे  इस अभियान में शामिल हुए। स्कूली बच्चों को गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए मुफ्त घोंसले बांटे गए। इसमें कानपुर और उन्नाव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए। जू निदेशक ने बताया कि गौरैया जंगल और अन्य जगहों के बजाय इंसानों के आसपास घोंसला बनाती है। इनके दाना-पानी की व्यवस्था करना सभी की जिम्मेदारी है, जिससे विलुप्त हो रही इन चिड़ियाओं की संख्या बढ़े। रोटरी क्लब आॅफ कानपुर वेस्ट की तरफ से जू के चिल्ड्रेन्स पार्क में बच्चों को गौरैया बचाने को लेकर जागरूक किया। 100 लोगों को घोंसले बांटे गए। इसमें गौरैया पर प्रश्नोत्तरी भी हुई। इस दौरान प्रशांत गुप्ता, शकुन खट्टर, सोनिका सिंह, शरद शाह, एसपी जाखोटिया, प्रवीण गुप्ता, केजी गर्ग, नीता गुप्ता, भावना नेता, ज्योति सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इलाबाहाद बैंक की मालरोड मुख्य शाखा में सुदर्शन लीडिंग लीडरशिप की कार्यशाला में डीजीएम एके            महापात्रा ने कहा कि सुंदरता बढ़ाने में जब पेड़-पौधों की छंटाई करते हैं तो गौरैया के घोंसले, गिलहरी, बुलबुल सनबर्ड्स को छुपने का स्थान नहीं मिलता है और बिल्ली, कौवों से उनको खतरा बढ़ता है। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक अतुल कुमार बाजपेई, सुदर्शन लीडिंग लीडरशिप के फाउंडर चेयरमैन गौरव बाजपेई, ज्योति बाजपेई, मनी मंजरी, डॉली चंद्रा, नूपुर माथुर मौजूद रहे।
गौरैया दिवस पर महानगर विकास समिति ने बैठक में प्रस्ताव पास किया कि समिति का प्रत्येक सदस्य अपने अपने घरों में गौरैया को पीने का पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लेगा। सभी को गौरैया संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इसमें समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, निखिलेश दुबे, संतशरण दुबे, शैलेंद्र मिश्रा, केके भारद्वाज, छुन्नू मिश्रा, अभिराम शुक्ला, गिरीश शुक्ला मौजूद रहे। लता फाउंडेशन ने गौरैया दिवस पर गौरैया बचाओ संदेश देने के लिए संगोष्ठी की।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल रहे। धर्मेंद्र सिंह, उपमा श्रीवास्तव, रचना राठौर, डॉ. सपना सिंह, डीएस राठौर ने अपील की है कि गौरैया को बचाकर पर्यावरण संतुलन बनाने को आगे आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें