फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ दिन बाद हादसे में युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजेश्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार लोडर घुस जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले युवक की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी। दादानगर निवासी राजेश कुमार (26) लोडर चलाता था।
विज्ञापन


घर पर मां मालती व दो भाई अनिल व अनूप हैं। राजेश की 11 मार्च को हरदोई के संडीला में रोली से शादी हुई थी। शनिवार देर रात राजेश भाई अनिल के साथ माल लेकर लोडर से फतेहपुर जा रहा था। लोडर अनिल चला रहा था। रूमा में एक्सिस कॉलेज के पास खड़े ट्रक में लोडर घुस गया। राजेश की मौके पर मौत हो गई।

आरटीओ ने बीच सड़क सीज किया ट्रक ः पड़ताल में पता चला कि आरटीओ ने प्याज लदा ट्रक बीच सड़क पर सीज कर दिया। चाबी और कागज अधिकारियों के जब्त करने के बाद से ट्रक वहीं खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें