फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड : खुशी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने से कोर्ट ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे का मनोवैज्ञानिक परीक्षण अन्य संस्था से कराने की बचाव पक्ष के अधिवक्ता की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अभियोजन ने पूर्व हुए परीक्षण में आरोपी खुशी के पूर्णतया परिपक्व होने के साक्ष्य कोर्ट के समक्ष रखे हैं।
विज्ञापन

बिकरू कांड में आरोपी खुशी को पुलिस ने आरोपी बनाया है। घटना के दौरान वह नाबालिग थी। किशोर न्याय बोर्ड ने उसके मानसिक स्तर का परीक्षण कराया था। इसमें उसकी मानसिक स्थिति घटना के दौरान सामान्य युवा जैसी ही पाई गई थी।
परीक्षण में पाया गया कि वह अपराध के परिणाम को समझने में सक्षम है। इस बीच मामला अपर जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में स्थानांतरित हो गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी खुशी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण दोबारा किसी दूसरी संस्था से कराने की प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

इस प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने खारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक विकास कटियार ने बताया कि हाईस्कूल में 50 फीसदी से अधिक अंक आने पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक होने की बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। अब दोबारा परीक्षण कराने का औचित्य नहीं है।
रंगदारी व मारपीट के मामले में नहीं हो सकी सुनवाई
कानपुर देहात। रंगदारी व मारपीट के मामले में बिकरू कांड के चार आरोपियों को शुक्रवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। हालांकि पीठासीन अधिकारी के न रहने पर सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अगली तिथि 11 जनवरी तय की गई है।
चौबेपुर के बिकरू गांव की रोली शुक्ला ने विकास दुबे व उसके साथियों पर बंदूक के दम पर अवैध वसूली करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि रुपये न देने पर उक्त लोग मारपीट के साथ परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम कमलकांत गुप्ता की कोर्ट में चल रही है।
शुक्रवार को आरोप निर्धारण पर बहस होनी थी। इसके लिए कोर्ट में हीरू दुबे उर्फ धर्मेंद्र, जिलेदार, गोपाल सैनी व शिवम दुबे को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। कोर्ट में पीठासीन अधिकारी के न होने से आरोप निर्धारण पर बहस नहीं हो सकी। अब 11 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें