फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड : गुनहगारों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू, जब्त की जाएंगी

Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • दस दिनों में ब्योरा जुटने का काम पूरा होगा, पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करेगी संपत्तियां
विज्ञापन
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड के जिन 34 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी अब उनकी संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीजी जोन ने संबंधित अफसरों को दस दिन के भीतर इन आरोपियों की एक-एक संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद टीम गठित कर एक-एक आरोपी की पूरी संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी।

विज्ञापन


दो जुलाई 2020 को विकास दुबे व उसके साथियों ने दबिश के दौरान सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस की कार्रवाई में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे। वारदात में शामिल 34 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। इन सभी पर गैंगस्टर लगाया था।

एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि एक साल से आरोपियों का ब्योरा नहीं जुटाया गया था। केस की समीक्षा के दौरान संबंधित सभी अफसरों को निर्देशित किया गया है कि तय समय में ब्योरा उपलब्ध कराएं। ब्योरा मिलने के बाद संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अगर किसी का अवैध निर्माण पाया गया तो उसको ढहाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें