फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास के आधा दर्जन शूटरों पर लगेगा एनएसए, छह बदमाशों की फाइल तैयार

Wed, 24 Mar 2021 05:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के खूंखार शूटरों को चिह्नित कर लिया गया है। इन छह-सात आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी है। सभी की फाइलें लगभग तैयार हैं।
विज्ञापन


कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी। दो महीने पहले आईजी मोहित अग्रवाल ने गैंग पर एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक गैंग के आधा दर्जन बदमाशों को चिह्नित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इसमें ग्राम प्रधान राम सिंह यादव, जिलेदार, शिवम दुबे का भी नाम शामिल है। डीआईजी का कहना है कि कार्रवाई होने के बाद सभी नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। एनएसए उन्हीं पर लगाया जा रहा जो विकास के खूंखार शूटर थे। इन्हीं ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें