फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शे में सवार बैंक क्लर्क का बैग लूट ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर चौराहे पर शनिवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान 500 मीटर दूर चाणक्यपुरी चौराहे के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने चलते ई-रिक्शे में झपट्टा मारकर महिला बैंक कर्मी का पर्स लूट लिया। छीनाझपटी में महिला रिक्शे से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन



चकेरी के केडीए कॉलोनी रामपुरम निवासी आरती कुमारी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एसबीआई शाखा में क्लर्क हैं। शनिवार शाम वह श्याम नगर चौराहे से ई-रिक्शे में बैठकर घर जा रही थीं। चाणक्यपुरी चौराहे के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार लुटेरों ने चलते रिक्शे में झपट्टा मारकर उनका बैग लूटने का प्रयास किया। इस दौरान वह चलते रिक्शे से जमीन पर गिर पड़ीं। उसी दौरान लुटेरे बैग लूटकर मंगला विहार की ओर भाग निकले। पीड़िता के भाई कमलेश ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बहन को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। बाइक सवार लुटेरे ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे वाले ने रुमाल से मुंह ढंक रखा था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

500 मीटर दूर वारदात, पुलिस को भनक नहीं

पिता अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद से वह सदमे में है। सोमवार को वह बैंक भी नहीं गई। पांच साल पहले आरती की शादी हुई थी। कोरोना काल में उनके पति की मौत हो गई थी। उनके बच्चे नहीं है। पति की मौत के बाद से ही वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन




त्रिमूर्ति मंदिर के पास चार जून को बैंक कैशियर की पत्नी की चलते ई-ऑटो में लुटेरों ने चेन लूट ली थी। घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पीस कमेटी की बैठक में डीसीपी, एसीपी, समेत कई थानों का फोर्स मौजूद था।

चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी चौराहे और एनटू रोड गुरुद्वारे के पास 10 जुलाई को तीन घंटे के अंदर बाइक सवारों ने दो लोगों के मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने दोनों को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की बात कहकर टरका दिया था।
विज्ञापन


यादव चौराहे के पास 19 अप्रैल की रात बाइक सवार लुटेरों ने युवक से मोबाइल लूट लिया था।

सजारी में बाइक सवार लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर दो लोगों को तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया था।

श्याम नगर हरिहर धाम पार्क के पास 12 जून की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की लुटेरों ने चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें