फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा मांझे से कटी गर्दन

Wed, 06 Sep 2017 07:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
किसी का शाौक दूसरे के ल‌िए जानलेवा हो सकता है। कानपुर के काकादेव छपेड़ा पुलिया के पास कटी पतंग के मांझे से बाइक सवार व्यापारी असगर अली (40) की गर्दन कट गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उनका दोस्त भी घायल हो गया। असगर अली को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी गर्दन में आठ टांके लगे हैं।
विज्ञापन


चमनगंज में हलीम जुबली स्कूल के पास रहने वाले असगर अली ठेके पर होजरी के कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। सोमवार शाम वह अपने दोस्त इमरान के साथ बाइक से काकादेव उसके घर जा रहे थे। छपेड़ा पुलिया के पास एक युवक पतंगबाजी कर रहा था। उसके मांझे की चपेट में असगर की गर्दन आ गई। मांझे से गर्दन कटने पर असगर घबरा गए। इससे बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे मेें असगर के हाथ और इमरान केशरीर पर कई जगह चोटें आईं। असगर अली की पत्नी सईदा ने बताया कि पति की गर्दन में टांके लगे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इमरान को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें