यूपी में इन दिनों रेलवे सिड्यूलिंग में फेरबदल चल रही है। इस करके कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। टूंडला में प्लेटफार्म में वाशेबल अप्रेन के काम की वजह से डायवर्ट हुई ट्रेनों के रूट और समय में रेलवे ने फिर बदलाव किया है। इसके तहत दिल्ली से लखनऊ के बीच कानपुर होकर चलने वाली 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
इनमें से सात अप ट्रेनें कानपुर न आकर लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाएंगी लेकिन वापसी गाजियाबाद-टूंडला-कानपुर लखनऊ होकर होगी। इसलिए इन ट्रेनों में जाने और आने का रिजर्वेशन कराने से पहले रूट डायवर्जन का ध्यान जरूर रखें। यह डायवर्जन चार सितंबर से 18 अक्तूबर तक रहेगा।
इन रूटों से चलेंगी येे ट्रेनें
नई दिल्ली जाने वाली दरभंगा से दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, आजमगढ़ दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस, पुरी नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस(12595), गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस वीकली(12571), मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस (15025) ये ट्रेनें 18 अक्तूबर तक कानपुर न आकर लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली जाएंगी। जबकि वापसी में यह ट्रेनें अपने वास्तविक रूट गाजियाबाद-टूंडला-कानपुर के रास्ते कानपुर सेंट्रल आएंगी।
डायवर्जन कैंसिल, कानपुर होकर चलेंगी
रेलवे ने जिन छह ट्रेनों का रूट डायवर्जन मुगलसराय-लखनऊ-मुराबादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाने का फैसला किया था। उसे बदलकर फिर से अपने पूर्व निर्धारित रूट मुगलसराय-इलाहाबाद-कानपुर-टूंडला-गाजियाबाद से ही चलेंगी। इनमें भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप-डाउन) शामिल हैं।
-18 अक्तूबर तक कानपुर से नहीं जाएंगी सात ट्रेनें
-मुरादाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेेेंगी
-वापसी में टूंडला होते हुए ही कानपुर पहुंचेंगी