फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

Sat, 07 Mar 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर चपरघटा पुल के पास गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

मूसानगर थाना क्षेत्र के लवरसी निवासी पवन कुमार ने बताया कि भाई कल्यान सिंह उर्फ कल्लू (26) 15 दिन पहले कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के ताहारापुर निवासी मामा गंगाराम के घर गया था। गुरुवार रात को वह मामा के बेटे राघवेंद्र सिंह के साथ बाइक से लवरसी लौट रहा था। रात 11 बजे के करीब मुगल मार्ग पर चपरघटा पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी पुखरायां ले गई। वहां डॉ. केदारनाथ ने कल्याण सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राघवेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अनहोनी पर कल्याण की मां श्रीकांती, भाई श्याम सुंदर, बहन रानी व परिजन रोने लगे। मूसानगर थानाध्यक्ष रीना गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें