फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक की मां राजवती को संभालती गांव की एक महिला। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नानकगंज झाला के निकट बुधवार देर शाम बाइक सवार मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल मजदूर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगहा निवासी शिवराज (35) मजदूरी करता था। बुधवार की दोपहर वह गांव से हरदोई मजदूरी की बात करने के लिए एक व्यक्ति के यहां गया था। देर शाम बाइक से वापस गांव जा रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में नानकगंज झाला के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से शिवराज उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शिवराज को मृत घोषित कर दिया। शिवराज के परिवार में तीन पुत्र हैं। पत्नी की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज की मां राजवती शव देखकर बिलख पड़ी और बदहवास हो गई। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें