फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार वृद्ध से टकराया, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के निकट शनिवार को वृद्ध को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार व वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर के गौरानगर गांव के मंगलसिंह ने बताया कि उसके पिता सुधीर कुमार खेती किसानी करते थे। शनिवार को वह किसी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में मांवर गांव के निकट हाईवे के किनारे रनियां निवासी शिवा यादव (38) ने पिता को बाइक से टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से दोनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने पिता व शिवा यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें