फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर के सिकहिला गांव के पास फाल्ट ठीक करते समय शनिवार को करंट लगने से पोल से गिरकर संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। मड़ौली कुदौली निवासी रवि (22) पुत्र पूरन मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह शट डाउन लेकर सिकहिला गांव के पास एचटी लाइन के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान विद्युत लाइन चालू होने पर अचानक करंट लगने से वह जमीन पर आकर गिरा।
सूचना पर पहुंचे जेई सचिन यादव ने मुंगीसापुर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया। वहां से दोपहर बाद कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एकलौते बेटे की मौत पर पिता, मां बिट्टी देवी व बाबा रघुनाथ रोने बिलखने लगे। जेई ने बताया कि एचटी लाइन में करंट आने से घटना हुई। उपकेंद्र के ऑपरेटर से पूछताछ की जाएगी। शव गांव भेजा गया है। एसएसआई मंगलपुर थाना राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने परकार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें