फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, एक घायल

Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

हादसे की सूचना पर रामविलास के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते सैफई पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे डंपर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के हरकूपुर गांव के पास सड़क पर खड़े बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि उनका पारिवारिक भाई घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। 
विज्ञापन


गढ़ी जालिम गांव निवासी रामविलास बघेल गांव में कंपाउंडर है। उनकी बेटी राखी (21) बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा व बेटा हिमांशू (18) कक्षा नौ का छात्र था। बड़ा बेेटा रिषी इटावा शहर स्थित एक डॉक्टर के पास प्रैक्टिस करता है।

मंगलवार दोपहर राखी अपने भाई हिमांशू के साथ रायपुर स्थित आईटीआई में प्रवेश के लिए फार्म खरीदने बाइक से आई थी। फार्म लेकर लौटते समय वह हरकूपुर गांव के पास सड़क पर खड़े होकर कुरसेना गांव निवासी पारिवारिक भाई राजकमल का इंतजार करने लगे। उसके आते ही वह बात करने लगे। इस बीच छिमारा रोड से जसवंतनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई ले गई। जहां पर राखी व हिमांशू की मौत हो गई। जबकि राजकमल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बाइक व मोबाइल के आधार पर मृतकों की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी।

हादसे की सूचना पर रामविलास के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते सैफई पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे डंपर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें