फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छुट्टा गोवंश से टकराई बाइक, नहर में गिरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाजार जा रहे युवक की बाइक छुट्टा गोवंश से टकरा गई। टक्कर तेज होने की वजह से युवक भोगनीपुर निचली गंग नहर में जा गिरा। राहगीरों ने डूबे युवक को कूदकर निकला और निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रोहित (35) निवासी गांव मानपुरा भोगनीपुर निचली गंगा नहर होते हुए गुरुवार शाम को बाजार जा रहा था। तभी नहर किनारे अचानक छुट्टा गाेवंश सामने आने से बाइक उसमें टकरा गई। टक्कर तेज होने की वजह से नहर में गिर पड़ा। पानी का बहाव अधिक होने की वजह से वह डूब गया। राहगीरों ने उसे निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में भतीजे अखिलेश ने बताया कि गांव में भागवत चल रही थी। अंतिम दिन गुरुवार को भागवत सुनने के बाद शाम वह लखना बाजार के लिए जा रहे थे। तभी छुट्टा गोवंश से वाहन टकरा गया और वह नहर में गिर गए थे।


एक्सल टूटने से अनियंत्रित हुई कार



बकेवर। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर एक कार के एक्सल टूटने से कार अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते पीछे आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में कार चालक सहित ट्रक चालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के चलते एक घंटे तक हाईवे पर एक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर एक सुनिश्चित स्थान पर खड़ा कराकर यातायात शुरू करवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें