कानुपर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव के पास सब्जी बेचकर लौट रहे व्यापारी के साथ बाइक सवार चार लोगों ने नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर हाईवे किनारे रुपये गिर रहे बदमाश बिना नंबर की बाइक छोड़कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। बाढ़ापुर निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि वह सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से सब्जी बेचने गए थे। रात नौ बजे के करीब हाईवे से बाढ़ापुर जाने वाली बंबा की पटरी से घर जा रहा था।
आरोप लगाया कि गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने रास्ते पर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार चार युवकों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की ओर जेब में पड़े सब्जी बिक्री के 6590 रुपये, मोबाइल व उधार लिखने वाली डायरी छीन कर भाग निकले।
शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपी हाईवे किनारे निर्माणाधीन दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक के साथ खड़े रुपये गिन रहे थे। ग्रामीणों को देख बदमाश बाइक को मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते से भाग निकले।
आरोपियों की बाइक को ग्रामीणों के साथ थाना लाकर पुलिस को सौंपा है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया आपसी लेनदेन में विवाद का मामला है। जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।