फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री नितिन ने कसा अखिलेश पर तंज: बोले- जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता

Sat, 02 Apr 2022 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता। कहा कि जिस तरह से अखिलेश अपने चाचा और पिता को अपमानित करते चले आए हैं, वह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पत्रकारों के शिवपाल सिंह के भाजपा में आने की अटकलों के सवाल के जवाब में सपा पर तंज कसा। कहा कि जहां परिवार के लोगों का सम्मान न हो वहां के बारे में सपा से सवाल कीजिए। शिवपाल एक जुझारू और संघर्षशील वरिष्ठ नेता हैं।

विज्ञापन


भाजपा में आने की बात पार्टी नेतृत्व का विषय है। कहा कि भाजपा ही समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही, इसलिए भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। कहा कि जल्द ही शहर को बड़े विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता।

कहा कि जिस तरह से अखिलेश अपने चाचा और पिता को अपमानित करते चले आए हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों पर सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार बहुत सजग है और जितने भी राहत हो देश की जनता को दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें