फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी कार, हादसे में तीन लोगों की मौत

Sat, 30 Jan 2021 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना नगला विशुना गांव के पास हुई है। ब्रेजा कार सवार चार लोग आगरा से एक समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह नगला विशुना गांव के पास पहुंचे तो कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। 

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि अजीत पुत्र राजकुमार, पंकज पुत्र अजीत, मनीष वर्मा पुत्र बीके वर्मा की मौत हो गई है। कंचन पुत्र चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर है, जिनका  इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें