फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर में बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 03 Nov 2021 07:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

फतेहपुर में बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक से खागा की ओर आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।

खागा कोतवाली के अहिरन गांव (महिचा) निवासी गणेश (20) अपने भाई पप्पू (18) व एक साथी राजेंद्र (30) निवासी टेसाही खुर्द के साथ बाइक से बुधवार की शाम करीब चार बजे खागा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह खासमऊ आईटीआई कालेज के सामने ओवरब्रिज में पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और निकल गया। 
विज्ञापन


मदद नहीं मिलने से हादसे में गणेश व राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। महिचा मंदिर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में युवकों के घरवाले व गांव के लोग भी वहां आ गए। भीड़ लगने पर हाईवे पर जाम लग गया। 

इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया और शवों को मर्चुरी भेजकर यातयात बहाल कराया। बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास हो रहा है, स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है जिससे कोई सुराग मिले। पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें