योगी सरकार की कर्जमाफी योजना में बुंदेलखंड में 4.91 लाख से ज्यादा किसान आ सकते हैं। इन पर 46 अरब रुपये से ज्यादा का बकाया है।
फिलहाल बैंक ऐसे किसानों का ब्योरा तैयार करने में जुटे हैं। मंगलवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृव वाली सरकार के मंत्रिमंडल ने लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। बुंदेलखंड में बड़ी तादाद में किसान कर्जदार हैं और साल दर साल दैवी आपदाओं के चलते अदायगी नहीं कर पा रहे हैं।
फौरीतौर पर तैयार किए खाके के मुताबिक बुंदेलखंड में 4,91,992 किसानों पर लगभग 46 अरब 32 करोड़ रुपये कर्ज है। सबसे ज्यादा डेढ़ लाख कर्जदार किसान जालौन में हैं। इन पर करीब 16 अरब का कर्ज बताया गया है। दूसरे नंबर पर बांदा जनपद में एक लाख 20 हजार किसानों पर करीब 8 अरब 73 करोड़ की बकाएदारी है।
बुंदेलखंड कर्जदार किसानों का ब्योरा
जनपद किसान कर्ज राशि
बांदा 1.20 लाख 873 करोड़
चित्रकूट 75055 664 करोड़
महोबा 86937 795 करोड़
हमीरपुर 60000 700 करोड़
जालौन 1.50 लाख 1600 करोड़
----------------------------------------------------------------------------
योग 491992 4632 करोड़