फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं'

Thu, 06 Apr 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

सुसाइड लेटर में दहेज वापसी की नसीहत
पत्नी से नहीं पटी तो दो वर्ष में दे दी जान
मरने के बाद भी नहीं छूटी बेटे की चाहत
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं। उसे खुश नहीं रख पा रहा। मेरी मौत के बाद वह जहां चाहे जाए। दहेज में मिले 10 हजार रुपये भी ससुराल को वापस कर दिए जाएं। अलबत्ता एक वर्ष का बेटा किसी हालत में पत्नी को मत देना’। ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी करने से पहले युवक ने यह सुसाइड नोट छोड़ा है।
विज्ञापन


बांदा के हरसन थोक मोहल्ला निवासी रामनारायण उर्फ भोला (23) पुत्र रामआसरे अनुरागी ने बृहस्पतिवार को तड़के कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।  जिससे उसके जिस्म के परखच्चे उड़ गए। नजदीक में खड़ी उसकी बाइक पर चाभी के साथ उसका लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ।

इसमें कहा गया है कि वह अपनी पत्नी (राधारानी) से बेहद परेशान है। उसे खुश नहीं रख पा रहा। रामनारायण ने यह भी लिखा कि उसके एक वर्षीय पुत्र आशुतोष को किसी हालत में उसकी पत्नी को न सौंपा जाए। बल्कि शादी में दहेज के तौर पर मिले 10 हजार रुपये ससुराल वालों को लौटा दिए जाएं। यह भी लिखा है कि पत्नी जहां चाहे उसे जाने दिया जाए। वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। किसी को इसमें परेशान न किया जाए। 
विज्ञापन


रामनारायण तड़के करीब साढ़े चार बजे घर से बाइक पर निकला था। साढ़े पांच बजे के आसपास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। शादी करीब दो वर्ष पहले तिंदवारा (शहर कोतवाली) गांव में हुई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सिलाई (टेलरिंग) करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें