बहुजन समाज पार्टी के मंडल स्तर के दो नेता लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सदस्यता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
शामिल होने वाले बसपा नेताओं में मनोज दिवाकर कानपुर मंडल के पूर्व सेक्टर प्रभारी रहे हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा की तरफ से प्रभारी भी रह चुके हैं। जबकि जगदेव कुरील पूर्व बीएसपी जिला अध्यक्ष कानपुर देहात और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य रहे हैं।