फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कहर बनकर आया कोहरा, कई कारें आपस में भिड़ीं

Wed, 20 Dec 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में मंगलवार तड़के कोहरे का कहर देखने को मिला। काल बन कर आए कोहरे की वजह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। हादसे का ये आलम देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। कोहरे की वजह से हुई इस सड़क दुर्घटनाओं में 13 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। एक्सप्रेस वे पर अभी भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े हुए हैं। इन्हें क्रेन के जरिए हटाने के प्रयास शुरु किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ - आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव बांगरमऊ के पास मंगलवार सुबह 5 बजे अचानक धुंध सी छा गई थी जिसकी वजह से गाड़ियां एक के बाद एक आपस में भिड़ना शुरू हो गईं। विजिबिलटी शून्य थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा हादसा उन्होंने केवल फिल्मों में ही देखा था। दस कारें आपस में भिड़ी हैं। 
  Uttar Pradesh: Multiple injuries caused in collision between ten cars due to dense fog on Lucknow-Agra expressway near Bangarmau in Unnao district pic.twitter.com/dkIZqBZ69u — ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें