फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्रांति रथ का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित युवा क्रांति रथ का मंगलवार को यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। यह वैष्णो देवी से रवाना हुआ था। रथ के टोली नायक मान सिंह वर्मा और सियाराम जायसवाल ने महावीरन के पास अगुवानी की।

गायत्री परिवार और प्रज्ञा मंडल के महिला-पुरुष उपस्थित रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ क्रांति रथ जीआईसी मैदान पहुंचा और यहां प्रोजेक्टर पर प्रेरणादायक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। गायत्री परिवार के आंदोलनों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जीजीआईसी, संत पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू भी उपस्थित रहे। अतर्रा डिग्री कॉलेज में रथ के स्वागत कार्यक्रम में डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि युवा ही किसी राष्ट्र का मेरूदंड विनिर्मित करते हैं। प्राचार्य डॉ.एके श्रीवास्तव ने रथ की पूजा व आरती के बाद यात्रा में शामिल गायत्री परिवार के लोगों का स्वागत किया। डॉ.डीसी गुप्ता, डॉ.पीके विश्वकर्मा, डॉ.अनंत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें