यूपी के हरदोई जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अटल मंदिर बनेगा। इसके लिए बुधवार को गांव चांदा महमदपुर में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव द्विवेदी ने भूमि पूजन किया। पूजन में ग्रामीण भी शामिल हुए।
अधिवक्ता ने बताया कि मंदिर निर्माण कराने के लिए अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट भी बनाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए 4 बीघा निजी जमीन ट्रस्ट के नाम की है। जानकारी के अनुसार संतों के सानिध्य में निर्माण कार्य चलेगा।