फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा के भीम पहलवान ने कन्नौज के शैलेंद्र को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। गुमानी निवादा में बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर दंगल का आयोजन किया गया। पहले मुकाबले में रूरा के भीम पहलवान ने कन्नौज के पहलवान शैलेंद्र को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया व विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने दंगल का शुभारंभ किया। अखाड़े में जाकर पहलवानों ने हाथ मिलाया और शुभकामनाएं दी। कहा कि खेलों से ही देश तरक्की करते हैं। लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने का काम करते हैं। आयोजक जयवीर सिंह यादव ने बताया कि दंगल के अखाड़े में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
पनकी के पप्पू पहलवान और अकबरपुर के गुड्डू पहलवान की कुश्ती में गुड्डू पहलवान ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा, भूटान की अंजलि पहलवान और कानपुर की हनी पंडित के बीच हुए मुकाबले में हनी पंडित विजयी रहीं। यहां गंभीर सिंह सेंगर, भारत सिंह यादव, अहतर खान भुट्टो, अब्बास खान, सभासद फरहान मिनी, अफसर खान, रुखसार कुरैशी, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें